Day: June 2, 2026

​हल्द्वानी (तहलका न्यूज ब्यूरो): हल्द्वानी के दिल कहे जाने वाले तिकोनिया चौराहे के पास आज तड़के एक ऐसा तहलका मचा कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया! मंगलवार की शांत सुबह अचानक साइरनों की गूंज और आसमान में उठती काली लपटों में बदल गई। तिकोनिया चौराहे के पास स्थित एक मुख्य वाइन शॉप और उसके गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ​शॉर्ट सर्किट बना काल, मिनटों में खाक हुई दुकान ​सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार तड़के करीब रात 2:00 बजे का है। शुरुआती तफ्तीश में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान बंद थी, लेकिन अंदर ही अंदर उठी चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में बारूद जैसा रूप ले लिया। दुकान के भीतर भारी मात्रा में मौजूद शराब के स्टॉक ने आग में घी का काम किया और लपटें इतनी ऊंची उठने लगीं कि दूर-दूर से आसमान में धुआं और रोशनी साफ देखी जा सकती थी। ​सिलेंडर ब्लास्ट और धमाकों से दहल उठा इलाका ​तहलका तब और बढ़ गया जब दुकान के अंदर रखा एक कमर्शियल गैस सिलेंडर इस भीषण आग की चपेट में आ गया। जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फटने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत यह रही कि रात का वक्त होने के कारण सड़क पर आवाजाही नहीं थी, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Read More »