​बड़ा हादसा: ऋषिकेश-बद्रिनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैवलर और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दो यात्री गंभीर रूप से घायल

​बड़ा हादसा: ऋषिकेश-बद्रिनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैवलर और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दो यात्री गंभीर रूप से घायल
​ऋषिकेश/उत्तराखंड:
उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दोपहर ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहाँ उत्तराखंड परिवहन निगम की एक टेंपो ट्रैवलर और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दो यात्रियों के घायल होने की खबर है।
​दोपहर करीब 12 बजे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना आज दोपहर लगभग 12:00 बजे की है जब ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘तीनधारा’ के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक और उत्तराखंड परिवहन निगम की टेंपो ट्रैवलर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
​दो यात्री हुए घायल
इस हादसे में ट्रैवलर में सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुँचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू करवाया। प्रशासन अब दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रहा है।
​तहलका न्यूज़ के लिए ब्रजेश त्रिपाठी की रिपोर्ट।
(प्रमोटर संपर्क: 9897264147)

Tahalka UK News
Author: Tahalka UK News

Leave a Comment

Traffic Tail