![]()
1. हरिद्वार हाईवे पर वॉल्वो बस जलकर खाक, 32 यात्री बाल-बाल बचे
देर रात देहरादून से दिल्ली होते हुए जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स की एक वॉल्वो स्लीपर बस में बहादराबाद (क्रिस्टल वर्ल्ड के पास) हाईवे पर अचानक भीषण आग लग गई।
राहत की खबर: बस में तकनीकी खराबी (शॉर्ट सर्किट) के कारण धुआं उठते ही चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाई और सभी 32 यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही पूरी बस और यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया।









